Tuesday, March 29, 2016

भोजवारी में गैस सिलेंडर फटने से एक महिला की मौत......

कठेला क्षेत्र -२८ मार्च २०१६ :  ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम भेजवारी में आज सुबह गैस सिलेंडर फटने से एक महिला की मौत हो गई। मृत का नाम गुड़िया यादव है। उसकी उम्र 23 साल बताई जाती है। इस घटना से गांव में शोक है। बताते है कि ढेबरुआ थाने के कठेला चौकी अन्तर्गत ग्राम सौरहवा के टाला भोजवारी निवासिनी गुड़िया यादव घर में खाना बना रही थी। लगभग नौ बजे अचानक सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने गुड़िया की लाश कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। चूंकि गुडिया की उमर कम थी। इसलिए पुलिस ने सावधानी के लिहाज से ऐसा किया। मृतका गृड़िया इटवा क्षेत्र के ग्राम चेचराफ के टोला अनरिया के रहने वाले छेदी यादव की पुत्री थी। उसकी अचानक मौत से दोनों गांवों में शोक है। अभी उसकी हाल में शादी हुई थी।

 न्यूज़ साभार कपिलवस्तु पोस्ट

Saturday, January 30, 2016

खोई वस्तु रिपोर्ट सेवा पुलिस को सूचना देने हेतु

यदि आपकी कोई वस्तु कहीं गिर गयी या कहीं खो गयी और आपको उसके खोने की सूचना पुलिस को देकर रसीद प्राप्त कर सकते हैं  


कृपया अपना  टाइप चुनें

 वेब एप्लीकेशन के लिए यहाँ क्लिक करें