Tuesday, November 8, 2016

दीपावली पर जलाया एक दीप शहीदों के नाम निकाला कैंडिल मार्च


सिद्धार्थनगर: जिले के कठेला क्षेत्र में युवाओं ने दीपावली पर कैंडिल मार्च निकाल कर सैनिकों के सम्मान का सन्देश दिया ।इस बार की दीपावली दिनांक 30 अक्टूबर 2016 को कठेला क्षेत्र के कोठी चौराहे और दिनांक 31अक्टूबर 2016 को उन सैनिको के नाम एक दीप जलाया गया, इस बार की दीपावली लोगो ने न केवल अपने घरों पर दीपक जला कर मनाया बल्की उन बीर सैनिकों के नाम पर भी दीपक जलाया जिन के दम पर हम अपने घरों पर सुकून से दीपावली मना रहे हैं। जहाँ सायं 6 बजे कठेला क्षेत्र के कोठिया चौराहे पर क्षेत्र के लोग एकत्रित हुए , वहाँ भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद युवाओं की एक टोली हाथ में कैंडिल लिए "एक दीप और जलाओ, सैनिक का सम्मान बढाओ।" नारा लगाते हुए कैंडिल मार्च निकाला । इस कैंडिल मार्च में क्षेत्र के बड़े व्यापारी बर्ग एवं शिक्षित युवा बर्ग ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस मार्च में इंजीनियर राज कमल त्रिपाठी, व्यपारी वर्ग में नन्दलाल गुप्ता, राकेश सोनी, पिंटू सोनी, डॉ बृजेश गुप्ता, सुनील कुमार, रूदल निषाद, बिंदेश्वरी यादव, अध्यापक प्रेम चन्द्र वर्मा, कृष्ण मोहन दुबे, अन्य युवा राजा रघुवेन्द्र, दिलीप गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अमर पाण्डेय आदि उपस्थित रहे । वहीँ सोमवार शाम 6 बजे कठेला चौराहे पर एकत्रित होकर सैनकों के नाम से एक दीप जलाया गया इस कैंडिल मार्च में क्षेत्र के बड़े व्यापारी बर्ग एवं शिक्षित युवा बर्ग ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
 इस मार्च में इंजीनियर राज कमल त्रिपाठी, सम्मानित जन यमुना मणि त्रिपाठी, दल सिंगार दूबे, अनरू प्रधान, इबरार प्रधान, राम बरन यादव, गोपीनाथ त्रिपाठी, अध्यापक कृष्ण मोहन दुबे, व्यपारी वर्ग में महेन्द्र सोनी, अशोक सोनी , जीतेन्द्र सोनी, नन्दलाल गुप्ता, पिंटू सोनी, रविन्द्र मोदनवाल, संजय गुप्ता, विवेक चौधरी, अन्य युवा पिंटू गुप्ता, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment