Tuesday, June 9, 2020

घर लौटी कोरोना वारियर बेटी तो ताली बजा कर हुआ स्वागत

जहाँ कोरोना संकट से पूरा देश जूझ रहा है वहीँ कोरोना वारियर अपनी सेवा देकर लोगों का दिल जीत रहे हैं। हर कोई इन योद्धाओं का सम्मान कर रहा है। ढेबरुआ थाना अंतर्गत कठेला बाजार की एक कोरोना वारियर बेटी बिना छुट्टी लिए पूरे चार माह ड्यूटी करके घर लौटी तो लोगों ने ताली बजा कर उसका सम्मान किया। माँ ने आरती उतारी तो पिता ने ताली बजा कर स्वागत किया। बताते चलें कि विनीता मणि त्रिपाठी पुत्री यमुना मणि त्रिपाठी पड़ोसी जिला बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय में एच डी ओ के पद पर कार्यरत हैं, कोरोना काल के दौरान बिना छुट्टी लिए मरीजों को सेवा प्रदान करती रही। बकौल विनीता “ड्यूटी का प्रेसर इतना ज्यादा होता था कि कभी कभी तो खाना भी एक टाइम खा पाती थी।” इस प्रकार कोरोना योद्धा के रूप में विनीता ने सबके हृदय में स्थान बनाया है। ऐसे योद्धाओं को दिल से सलाम।


07 जून 2020  हिंदुस्तान (गोरखपुर एडिशन)

Friday, June 5, 2020

कुशल युवाओं के रोजगार की व्यवस्था हेतु आवेदन आमंत्रित

क्षेत्र के कुशल युवाओं को जिले में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस ब्लॉग पर आवेदन आमंत्रित किया गया है, क्षेत्र के युवा जो किसी भी प्रकार का कौशल (Skill) रखते हैं उनके लिए जिले में ही रोजगार उपलब्ध कराने का एक प्रयास किया जा रहा है! नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से जानकारी आपसे माँगी जा रही है, क्षेत्र के इच्छुक युवा साथी अपने कौशल की जानकारी प्रदान कर यहाँ पंजीकरण कर सकते हैं, शीघ्र ही एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया जा रहा है जहाँ आपके रोजगार की संभावनाएं बढेंगी!

नोट: यहाँ फॉर्म भरना आपके रोजगार की गारंटी नहीं है, यह एक प्रयास मात्र है




Tuesday, April 14, 2020

कोरोना महामारी से निपटने को तैयार हैं हम

कोरोना महामारी से निपटने के लिए तैयार हैं हम!
कठेला बाजार के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक सुनील गुप्ता, बढ़या से सम्बद्ध स्टेट बैंक के खाताधारकों को उनके खाते में आए आर्थिक सहायता को वितरित करने के लिए सरकार के निर्देशों का बाखूबी पालन कर रहे हैं।
सोशल डिस्टेंसिंग, हाथ को सेनेटाइज करना,  एक एक कर अपनी बारी का इंतजार करना साथ ही ग्राहकों की सुविधा के लिए छाया की व्यवाथा आप चित्रों में साफ देख सकते हैं।

Monday, April 1, 2019

पुलिस प्रशासन बेख़बर, स्कूल का ताला तोड़ कंप्यूटर उठा ले गए चोर

इटवा: ढेबरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कम्प्यूटर कक्ष का ताला तोड़ उसमे रखा कंप्यूटर, माउस, कीबोर्ड सहित माइक, एम्पलीफायर एवं साउंड उठा ले गए। घटना बीते शनिवार रात की है, रविवार सुबह ग्रामीणों ने विद्यालय का ताला टूटा देख वहाँ के अध्यापक पंकज कुमार को दी। घटना की जानकारी होते ही पंकज कुमार ने क्षेत्रिय पुलिस चौकी कठेला को सूचित किया एवं थाना ढेबरुआ को लिखित में सूचना दी।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं 
स्कूल का ताला तोड़ने की यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पूर्व चोरों ने राजकीय विद्यालय कठेला बाजार पर ताला तोड़कर पंखे निकाले थे। अभी लगभग दस दिन पहले राजमणि सिंह विद्यालय बन्दूवारी के बस की बैट्री चोरी हो गई थी। ग्रमीणों की माने तो कोई चोरों का कोई गैंग इन दिनों क्षेत्र में सक्रिय है, जो ट्रेक्टर, बस आदि की बैट्री आदि चोरी कर रहे हैं।

पुलिस प्रशासन लापरवाह, रात्रि में नहीं होता गस्त 
बीते दिनों से क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं होने के बावजूद पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। ग्रामीणों की माने तो रात्रि के समय क्षेत्र में कोई भी गस्त नहीं होती जिसका फायदा उठा कर बेख़ौफ़ चोरों का यह गैंग ऐसी घटनाओं को अंजाम देता है।

क्या कहते है कठेला चौकी प्रभारी 
कठेला चौकी प्रभारी राज कुमार ने बताया की थाना ढेबरुआ के माध्यम से हमें इस घटना की सूचना प्राप्त हुई है, घटना स्थल पर पहुँच कर हमने जायजा लिया है। अभी तक जिन विद्यालयों पर इस तरह की चोरी की घटनाएँ हुई हैं वो ग्रामीण क्षेत्र से बहार हैं। चोरों के गैंग सक्रिय होने वाली बात पर राज कुमार ने कहा कि हमें अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं है फिर भी हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश में है, यदि वास्तव में कोई गैंग सक्रिय है तो शीघ्र ही उन पर कार्यवाही होगी।

Monday, March 18, 2019

आज आप भी जान लीजिए अपने लोकसभा क्षेत्र डुमरियागंज और सासंद जगदम्बिका पाल की ये खास बातें

डुमरियागंज - लोकसभा क्षेत्र

  • कुल मतदाता - १७६१४१५
  • महिला- ७९९३१३, 
  • पुरुष - ९६१९५७ 
  • वर्तमान सांसद - जगदम्बिका पाल 

राज कमल त्रिपाठी:  नेपाल राष्ट्र से सीमा साझा करने वाली यह संसदीय सीट जनपद सिद्धार्थनगर को कवर करती है। भाजपा के जगदंबिका पाल यहां से वर्तमान सांसद हैं। तथागत बुद्ध का क्रीड़ास्थल कपिलवस्‍तु भी यहीं है। इस क्षेत्र का सिद्धार्थनगर 'काला नमक' चावल के लिए दुनिया भर में काफी मशहूर है। आयरन और जिंक से भरपूर इन चावलों का ज़िक्र संयुक्त राष्ट्र की खाद्य और कृषि सम्बन्धी संस्था ने अपनी किताब 'स्पेसिअलिटी राइस ऑफ वर्ल्ड' में भी किया है।

डेमोग्राफी, विधानसभा और मुद्दे 

इस क्षेत्र में आज भी विकास की गति काफी धीमी है। औद्योगिक विकास पिछड़ा है। यह जनपद नीति आयोग द्वारा देश के 100 सर्वाधिक पिछड़े जनपदों में शीर्ष 10 में शामिल है। शिक्षा, स्वास्थ्य के मुहाने पर भी उदासी है। यहां की आबादी 25,59,297 लाख है। विकास यहाँ मुख्य चुनावी मुद्दा है। इस लोकसभा क्षेत्र में डुमरियागंज, शोहरतगढ़, कपिलवस्‍तु, बांसी, इटवा विधानसभा सीट शामिल है।

डुमरिया गंज की खास बातें 

डुमरिया गंज लोकसभा क्षेत्र सिद्धार्थनगर जिले को कवर करता है। इस लोकसभा क्षेत्र में डुमरियागंज, शोहरतगढ़, कपिलवस्‍तु, बांसी, इटवा विधानसभाएं आती हैं। यहां से पहले सांसद केडी मालवीय रहे थे। वहीं वर्तमान सांसद यहां से भाजपा के जगदंबिका पाल हैं। 23 दिसम्‍बर 1988 को बस्‍ती से अलग कर सिद्धार्थनगर बनाया गया था।

वर्तमान सांसद के बारे में 

डुमरिया गंज लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद जगदम्बिका पाल है, आप १.७८ करोड़ की घोषित संम्पत्ति के मालिक है, एम ए, एल एल बी की शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं,आप कई बार पार्टी बदल चुके हैं, जगदम्बिका पाल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के एक नेता हैं। वर्तमान समय में वह लोकसभा के सदस्य हैं। मई, 2014 में 16वीं लोक सभा के लिए दूसरी बार निर्वाचित हुए। एक सितम्‍बर 2014 से विशेषाधिकार समिति, परामर्शदात्री समिति, सड़क पिरवहन और राजमार्ग और पोत परिवहन मंत्रालय, ऊर्जा संबंधी स्‍थायी समिति के सदस्‍य हैं। 3 दिसम्‍बर 2014 से कार्य मंत्रणा समिति सदस्‍य हैं। 1 मई 2015 से संसद भवन परिसर में सुरक्षा संबंधी संयुक्‍त समिति के सदस्‍य हैं। 11 मई 2016 से प्रतिभूति हितों का प्रवर्तन और ऋण वसूली विधि तथा प्रकीर्ण उपबंध संशोधन विधेयक, 2016 संबंधी संयुक्त समिति के सदस्‍य हैं। एक सितम्बर 2018 से गृह संबंधी स्थायी समिति के सदस्य हैं

एक रात के मुख्यमंत्री 

21 फरवरी 1998 का दिन था, यूपी के तत्‍कालीन राज्यपाल रोमेश भंडारी ने कल्याण सिंह को बर्खास्‍त कर जगदंबिका पाल को रात में 10.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी। जगदंबिका पाल कल्याण की ही सरकार में ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर थे लेकिन उन्‍होंने विपक्षियों के साथ साठ-गांठ कर मुख्‍यमंत्री पद कब्‍जा कर लिया। अटल बिहारी वाजपेयी को यह फैसला अच्‍छा नहीं लगा और उन्‍होंने आमरण अनशन शुरू कर दिया। रात को ही सभी लोग हाई कोर्ट पहुंच गए। कोर्ट ने अगले दिन राज्यपाल के आदेश पर रोक लगा दी और कल्याण सिंह सरकार को बहाल कर दिया। उस दिन राज्य सचिवालय में अजीब नज़ारा देखने को मिला। वहां दो-दो मुख्यमंत्री बैठे हुए थे। जगदंबिका पाल पहले से ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हो गए, जब उन्हें हाई कोर्ट का आदेश लिखित में मिला तब बड़े भारी मन से कल्याण सिंह के लिए कुर्सी छोड़कर चले गए। बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 26 फरवरी को एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन हुआ। इसमें कल्याण सिंह की जीत हुई।

शपथ लेते समय भूले 

शपथ ग्रहण २०१४ में शपथ संस्कृत में संभवत: कंठस्थ करके आए पाल ने संभल-संभलकर बोलना शुरू किया, लेकिन बीच में वे कुछ भूल गए और फिर उन्हें मुद्रित पृष्ठ की मदद लेकर पढ़ना पड़ा। भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी ने बगैर पढ़े धाराप्रवाह हिन्दी में शपथ ली थी और सदस्यों ने इसके लिए उनकी वाहवाही की। पाल भी कुछ उसी अंदाज में बोलने चले लेकिन बीच में कुछ भूल गए और इस पर सदन में बैठे सदस्य हंस पड़े। असहज हुए पाल ने फिर लोकसभा सचिवालय के अधिकारियों से मुद्रित पृष्ठ लेकर शपथ पूरी की। पाल ने शुरुआत में हालांकि मुद्रित पृष्ठ लेने से इंकार कर दिया था।


Thursday, November 1, 2018

UPTET में सिद्धार्थ नगर के 175 अभ्यार्थीयों के फॉर्म निरस्त


सिद्धार्थनगर : UPTET २०१८ में आवेदन  करने वाले 175 अभ्यार्थीयों के फॉर्म निरस्त कर दिए गए हैं जिसमे अधिकतर लोगों के फॉर्म निरस्त होने का कारण एक से अधिक आवेदन करना बताया गया है ! अन्य अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं! अधिक लोड होने के कारण सर्वर धीरे चल रहा है कृपया लिस्ट में अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर चेक कर लें उसके बाद अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करे



प्रवेश पत्र डाउनलोड करें
http://upbasiceduboard.gov.in/TET_AdmitCard/registered.aspx?a=g


निरस्त फॉर्म की सूची देखें
http://upbasiceduboard.gov.in/TET_AdmitCard/REJECTION_DUPLICATE.pdf

Monday, July 23, 2018

समर्पण सेना की जागरूकता से मिला हमारा हक

*समर्पण सेना* के जागरूक प्रहरी *नंदलाल गुप्ता* के सूचनानुसार कठेला गांव से समय माता के मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते पर भट्ठे के पास एक बड़ा गड्ढा हो गया था।यह गड्ढा आने जाने वालों के लिए दुर्घटना का कारण बना हुआ था।
*समर्पण सेना ने इसकी सूचना शर्की प्रधान विन्देश्वरी यादव को दी*

कठेला शर्की ग्राम प्रधान जी द्वारा इस गड्ढे को भरवा दिया गया है। (पहले और बाद की दोनों तस्वीर अटैच है)

प्रधान जी को सड़क का गड्ढा भरवाने के लिए धन्यवाद !

आप सभी साथियों से अपील है अपने हक के लिए जागरूक रहें, क्षेत्र को आदर्श बनाने में सहयोग करें।

👊🏻 *जय समर्पण सेना*

राजकमल त्रिपाठी
7570901369

Wednesday, July 11, 2018

गाँव की बेटी के विवाह में समर्पण सेना ने किया सहयोग : पूरी सूची देखें

क्षेत्र में अद्वितीय परिवर्तन लाने के लिए संकलपबद्ध समर्पण सेना द्वारा बिभन्न विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए बनाए गए समर्पण राहत कोष में आपका सहयोग सराहनीय रहा है, आप सभी ने बहुत ही नेक और सराहनीय कार्य किया है आपका इस तरह से क्षेत्र के विकास के लिए खड़ा होना समर्पण सेना को हौसला बुलंद करता है |
इस सहयोग के लिए आप सभी को धन्यवाद! आशा है आने वाले समय में समर्पण राहत कोष में आने वाला सहयोग और बढेगा|

 क्र. विवरण  
 फ़ोटो सहयोग 
1.  उदय प्रताप गुप्ता  
 एक टीन तेल 
2. सुनील कुमार गुप्ता 

 50 किलो ग्राम गेंहूँ 
3. कृष्ण मोहन दूबे    
 नकद रूपये 555/-                        
4.  प्रेम चन्द्र वर्मा 

 नकद रुपये 500/-
5. नीरज पाण्डेय
 नकद रूपये 500/-
6.  शेष नाथ चौबे 

 नकद रुपये 1001/-
7. यमुना मणि त्रिपाठी
 नकद रुपये 501/-
8. विजय प्रकाश पाठक  
 नकद रुपये 1000/-
9. पंकज कुमार
 नकद रुपये 511/-
10. हरीश चन्द्र वर्मा 

 नकद रुपये 1100/-
11. राजू यादव
 नकद रूपये 510/-
12. रवि कसौधन (सल्लू) 
 नकद रुपये 500/-
13. वीरेन्द्र वर्मा 
 नकद रुपये 500/-
14. धर्मराज गुप्ता
 नकद रुपये 500/-
15. अशोक वर्मा
 नकद रुपये 500/-
16. अनिल मोदनवाल 
 नकद रुपये 500/-
17. राम दास पंकज
 नकद रुपये 500/-
18. राजा यादव
 नकद रुपये 500/-
19. नन्दलाल गुप्ता 
 नकद रुपये 1100/-
20. फ़िरोज़ सफी मोहम्द 
 नकद रुपये 5000/-
21. पिंटू सोनी  
 नकद रुपये 500/-
22. मुन्ना वर्मा 
 25 किलो ग्राम बासमती चावल 
23. राधेश्याम गुप्ता उर्फ़ कुर्रे
(पुत्री विवाह हेतु सहयोग )  

 समर्पण राहत कोष से नकद रूपये 11111/- सहयोग दिया गया 


समर्पण सेना द्वारा बनाए गए समर्पण राहत कोष का पूर्ण विवरण यहाँ देखें 


Friday, May 18, 2018

आईटीआई ITI करने का सुनहरा अवसर

राजकीय विद्यालय कठेला से हाई स्कूल पास कर चुके अभ्यर्थियों को आईटीआई करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। राजकीय आईटीआई इटवा सिद्धार्थनगर आपको सीधे प्रवेश दे रहा है।

आईटीआई कोर्स क्या है ? 

10th पास करने के बाद हर छात्र अपने सफल करियर के लिए एक अच्छे से कोर्स की तलाश करता है जिससे वह आगे सफलता प्राप्त करते सके। आईटीआई एक ऐसा कोर्स है जिसमे नौकरी की अपार सम्भवनायें हैं

 ITI का full form है - Industrial Training Institute (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान)

इसमें बहुत सी Trades होती है जैसे - Electrician, Fitter, Stenographer, Copa, Welder, wire man आदि । इनकी अवधि 1 से 2 साल की होती है आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी ट्रेड मे Admission ले सकते हैं इसमे आपको आपकी Trade से संबंधित कोर्स पढाया जाएगा और उसकी Training दी जाएगी।

आईटीआई करने के बाद आपको किसी कंपनी, रेलवे, बिजलीघर, फैक्ट्री आदि में जाॅब मिल सकती है इसकी vacancies भी बहुत ज्यादा होती है भारतीय रेलवे मे ही इसकी हजारों vacancies निकलती हैं आपको सरकारी और प्राइवेट दोनो तरह की नौकरी मिल सकती है।

आईटीआई के फायदे

आज कल हर युवा सरकारी नौकरी की चाहत रखता है और चाहता है कि उसकी जल्द से जल्द उसकी एक सरकारी नौकरी लग जाए। आईटीआई ऐसे कोर्स मे से एक है जिसका प्रशिक्षण करके आप कम समय में ही अच्छी जॉब प्राप्त कर सकते हैं। आईटीआई करने के बाद आप किसी भी रेल्वे या प्राइवेट कंपनी आदि में जाॅब कर सकते हैं।

आईटीआई कोर्स की खासियत 

ITI course की अवधि 1-2 साल की होती है यानी ये कम समय मे ही पूरा हो जाता है ।
ITI में कई तरह के ट्रेड होते है मतलब आपके पास कई विकल्प होगे तो आप अपनी पसंद अनुसार कोर्स चुन सकते हैं ।
इसका खर्च affordable होता है ये अधिक खर्चीला कोर्स नहीं है ।
आईटीआई पास युवाओं की भर्ती बड़ी संख्या मे निकलती है जिससे कोर्स पूरा होने पर आपको जल्दी ही रोजगार मिल जाता है ।

क्या आईटीआई के बाद नौकरी मिलेगी ? 

टेक्नोलॉजी का क्षेत्र बढ़ रहा है नई नई कंपनी और startup शुरु हो रहे है ऐसे में टेक्निकल युवाओं की आवश्यकता बढ़ रही है । हर साल भारतीय रेलवे में आईटीआई होल्डर्स की हजारों भर्ती निकलती हैं । इसके अलावा लगभग हर विभाग में Technician की जरूरत होती है । यानी अगर आप ITI कर लेते हैं तो आपको रोजगार मिलना तय है, कई बार कैंपस 3rd SEM के छात्रों को भी चयनित कर लेते हैं ।

Monday, January 15, 2018

खुशखबरी: समर्पण सेना संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) के लिए की निःशुल्क तैयारी का उठाया जिम्मा

जैसा की सर्वविदित है कि क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के लिए समर्पण सेना समय समय पर यथाशक्ति प्रयास करता रहता है इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए इस सत्र में होने वाले संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) के लिए समर्पण सेना के कर्मठ सैनिक कृष्ण मोहन दूबे (पैरा- अध्यापक, राजकीय उ. मा. विद्यालय-कठेला बाजार) एवं पंकज कुमार (स.अ. पू.मा.वि.-सिसवा) ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ क्षेत्र के हाई स्कूल, इन्टरमीडिएट के छात्रों को पॉलिटेक्निक परीक्षा की निःशुल्क तैयारी का जिम्मा उठाया है| आप सभी छात्र जिसने पॉलिटेक्निक का फॉर्म भरा हो इस कक्षा में निःशुल्क प्रवेश ले सकते है| कक्षाएं फरवरी के अंतिम सप्ताह से आरम्भ होंगी| नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना नाम रजिस्टर्ड करें |

 https://goo.gl/rTNUXy 

 राज कमल त्रिपाठी समर्पण सेना

Thursday, August 31, 2017

एक और मुसीबत आएगी

बाढ़ खत्म जैसे होगा एक और मुसीबत आएगा।
यह प्रशासन फिर पिछली सरकार पे दोष लगाएगा।।

अब दूषित पानी होगा, मरे पशु सड़ जाएंगे।
आबो हवा बिगड़ जाएगी और रोग फैलाएगा।।


बीमार पड़ेंगे बूढ़े बच्चे कहो कहाँ तुम जाओगे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की हालत जस की तस तुम पाओगे।।


नहीं डॉक्टर नहीं दवाई, एम्बुलेंस में नहीं है तेल।
वर्षों से हम जनपद वासी ऐसी जिल्लत रहे हैं झेल।।

बीमारी से तड़फ तड़फ जब फिर बच्चे मर जायेंगे।
जाँच एक और फिर बैठेगी, दोषी ढूढ़े जाएंगे।।

कुछ होंगे निष्काषित और कुछ पैसा दे बच जाएंगे।
लाचार बने हम कंधों पर बस नन्ही लाश उठाएंगे।।

पिछली सरकार निकम्मी थी चलो ये हमने मान लिया।
बाढ़ बिपत में देख लिया, इस शासन ने क्या काम किया।।

7 का आलू 14 में ले साहब हमको बाट रहे।
भूखे पेट पड़े हैं हम, वो दूध मलाई काट रहे।।

पिछली सरकारों का साहब रोना-रोना बन्द करो।
बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य का अब तुम तो प्रबन्ध करो।।

सब सरकारें ऐसी ही हैं, इस सत्य बात को मान लो तुम।
बचना खुद ही इस बिपदा से , ये अपने मन मे ठान लो तुम।।

कविता में जो बात कही है उन बातों पर करो अमल।
खुद रक्षा करना सीख लो अपना, सच कहता है *राज कमल*।।

इस कविता को बिना छेड़छाड़ किये मूल रुप से शेयर कर अपने प्रियजनों को सतर्क कर दें।
*राज कमल त्रिपाठी*
7570901369

Monday, August 28, 2017

सिद्धार्थ नगर में बाढ़ के हालात को बयाँ करती यह कविता (इसी लिए चुप रहते हैं !)

सिद्धार्थनगर की जनता हूँ, देख मेरे हालात ।
फसा बाढ़ में तड़फ रहा हूँ, किसे बताऊँ बात।।
किसे बताऊँ बात मुझे कुछ समझ न आए।
अपना दुखड़ा जनपद वासी किसे सुनाएं।।
डूब गया है भाई मेरा, डूब गया घर द्वार।
नाव से पिकनिक मना रहा है साहब का परिवार।।
घर से बाहर बन्धों पर, हम अपना दिन काट रहे।
नाव पे बैठ विधायक जी बस लईया भूजा बाट रहे।।
सी एम योगी को भी है, लापरवाही बर्दाश्त नहीं।
पर उनके आने से भी हमको राहत कोई खास नहीं।।
इटवा के एक विधायक जी राहत सामग्री बाट रहे।
बात सुनी है वो अपने जूतों से चीजे जाँच रहे।।
उसका ब्लॉक के लोगों ने तो, राहत शब्द को शर्मसार किया।
राहत सामग्री देने को पीड़ित से रुपया मांग लिया।।
पाल हमारे सांसद हैं, पर हमको ऐसे पाला है।
10 दिन से भूखे तड़फ रहे हम, घर में नहीं निवाला है।।
इसको कबिता मत समझो तुम, बात कही ये सच्ची है।
तड़फ रही माँ की ममता, रोती जब उसकी बच्ची है।।
अरे विधायक जी खुद को, सेवक कहना बन्द करो।
भूखे बच्चे बिलख रहे हैं उसका कुछ प्रबन्ध करो।।
मन में बड़ी वेदना थी, कविता में सब लिख डाला।
बुरी लगे तो क्षमा करें, जो सही लगा वो कह डाला।।
हम पर ऐसी बिपत पड़ी तो, आज कमल क्यों सोया है।
देख दुर्दशा गावँ की ऐसी *राज कमल* भी रोया है।।
राज कमल त्रिपाठी
7570901369

Saturday, June 24, 2017

खुशखबरी: कठेला को जल्द मिलेगा सब पवार स्टेशन

कठेला क्षेत्र को जल्द ही मिलेगा 33/11 के वी का एक सब पवार स्टेशन |
मेरे द्वरा भेजे गए पत्र के प्रतिउत्तर में प्राप्त हुआ है लिखित जबाब......


राज कमल त्रिपाठी




Monday, June 12, 2017

कठेला के लाल का नया कीर्तिमान, सिद्धार्थनगर में चौथा स्थान

क्षेत्र के मित्रसेन यादव पुत्र सूर्य प्रसाद यादव ने यु पी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में 9.17% अंक प्राप्त कर जिले में परचम लहराया
आपको, आपके गुरुजनों एवं अभिभावक को हार्दिक बधाई


Saturday, June 10, 2017

कठेला की धाकड़ बेटियों ने बढाया मान

हाई स्कूल - इन्टर में प्रथम स्थान प्राप्त कर कठेला क्षेत्र की बेटियों ने कठेला का नाम रोशन किया


Monday, May 29, 2017

गावं की एक बेटी ने कठेला का नाम किया रोशन

जवाहर नवोदय विद्यालय बांसी में इन्टरमीडिएट विज्ञान वर्ग की छात्रा एवं  बृजनंदन वर्मा की पुत्री प्रियांशी वर्मा कठेला बाज़ार ने सी बी एस ई बोर्ड 86.60 प्रतिशत अंक से प्रथम स्थान प्राप्त कर कठेला का नाम रोशन किया है |
आपको इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना!



Wednesday, May 10, 2017

कठेला गर्वी राशनकार्ड - एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची


राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम(NFSA) की पात्रता सूची
   जिला : Siddharthnagar            ब्लाक : ITWA               ग्राम पंचायत : KATHELA GARVI  

क्र. दुकानदार का नाम   पात्र गृहस्थी  अन्त्योदय  योग 
राशनकार्डलाभार्थीराशनकार्डलाभार्थीराशनकार्डलाभार्थी
1.  ASHOK SINGH4872481874235742904
2.  Murlidhar5162894874616033355
कुल योग1003537517488411776259

राशनकार्ड संख्या पर क्लिक कर पूरा विवरण देख सकते हैं 




राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम(NFSA) की पात्रता सूची में अपना नाम खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें